जोरदार बारिश के बाद हरियाणा घने कोहरे की आगोश में नजर आया

ख़बरें अभी तक। पूरे उत्तर भारत में हुई जोरदार बारिश के बाद आज हरियाणा घने कोहरे की आगोश में नजर आया। बारिश के बाद लगभग 7 डिग्री तापमान लुढ़कने से बढ़ी ठंड के बाद आज घने कोहरे की सफेद चादर ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे हो या अंबाला-रोहतक हाइवे हर जगह सड़कें विजिबिलटी लगभग 5 मीटर होने की वजह से सुनसान दिखाई दी। वहीं मजबूरन घरों से निकले वाहन चालक लाइटें और इंडिकेटर जलाकर एक दूसरे वाहन का सहारा लेकर रेंगते नजर आये। वाहन चालकों की माने तो ऐसे घने कोहरे में वाहन चलाने में कई तरह की परेशानियां होती हैं और हादसों का भी डर बना रहता है।

बारिश के बाद आज घने कोहरे ने उत्तर भारत में जिंदगी की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दी है। घने कोहरे की चादर से घिरे अंबाला में हाइवे सुनसान नजर आये। अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे और अंबाला-रोहतक हाइवे पर कोहरे की सफेद चादर के कारण वाहन रेंगते नजर आये। हाइवे पर वाहन कतारों में लाइटें और इंडिकेटर जलाकर एक दूसरे के सहारे अपनी मंजिल तक का सफर तय करते दिखे। वहीं इस घने कोहरे में मजबूरन घरों से निकलने वाले लोगों ने बताया कि कोहरे की वजह से वाहन चलाने में उन्हें दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है क्यूंकि आगे का रास्ता बिलकुल भी दिखाई नहीं देता। वाहन चालकों ने बताया कि ऐसे घने कोहरे में एक्सीडेंट का भी डर बना रहता है।