शख्स ने बनाई ऐसी ‘लिपस्टिक’ जो महिलाओं की मुसिबत के समय करेगी मदद

ख़बरें अभी तक। भारत में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार, रेप, मारपीट, छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आते रहते है। जिसको लेकर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती है। वहीं मर्ची सप्रे महिला का एक ऐसा हथियार है जिसके इस्तेमाल से वह बदमाशों से बच जाती है। लेकिन फिर भी महिलाओं को लेकर छेड़छाड़ जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वहीं बनारस के एक शख्स ने महिलाओं के लिए एक कमाल की चीज बनाई हैं। जिसका इस्तेमाल महिला मुसिबत के समय कर सकती हैं। यह कमाल की चीज ‘लिपस्टिक गन’ है और इसे श्याम चौरसिया ने बनाया है। ये ‘लिपस्टिक गन’ मुसीबत के वक्त उन महिलाओं की मदद कर सकेगी जो मुसिबत में इसका इस्तेमाल करेगीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ‘गन’ बिलकुल लिपस्टिक जैसी नजर आती है, जो मनचलों को सबक सिखाने में सक्षम है। यह ‘गन’ सिर्फ मनचलों को डराने और मदद को बुलाने के लिए है। श्याम चौरसिया बताते हैं कि मुसीबत के वक्त जब महिला इस ‘लिपस्टिक गन’ का बटन दबाएंगी तो गोली दागने की तेज आवाज होगी।

उनके मुताबिक यह आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकेगी, जिसे सुनकर आस-पास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए पहुंच सकेंगे। साथ ही ‘लिपस्टिक गन’ के बटन को दबाते ही 112 (हेल्‍पलाइन नंबर) पर कॉल लग जाएगा और महिला की लाइव लोकेशन भी पुलिस और परिवार तक पहुंच जाएगी। ऐसा होने से समय रहते महिला तक मदद पहुंच जाएगी।

वहीं श्याम चौरसिया ने बताया कि हमें यह ‘लिपस्टिक गन’ बनाने में लगभग महीने भर का वक्त लगा है। आगे श्याम कहते है कि इस डिवाइस को बनाने में 500 से 600 रुपये का खर्च आता है। उनका मकसद यही है कि यह डिवाइस ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचे, जिससे वह अपनी आत्मरक्षा कर सकें।