महिला ने 14 वर्षीय किशोर के साथ किया दुष्कर्म

खबरें अभी तक। पलवल में रेप के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है जहां 29 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामला सिंतबर 2019 का है शातिर महिला ने उल्टा पीड़ित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज करा दिया। अदालत की जांच के दौरान किशोर की उम्र मात्र 14 वर्ष पाई गई। जिस संबंध में कोर्ट के आदेश पर महिला आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही महिला को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

आपने महिलाओं के खिलाफ रेप और योन शोषण के मामले तो बहुत सुने होंगे लेकिन महिला ही किसी लड़के का रेप करे ऐसा शायद मुश्किल सुना होगा लेकिन ऐसा एक मामला पलवल जिले से सामने आया है, जहां पर एक महिला द्वारा नाबालिग लड़के के साथ रेप किया गया, जबकि रेप का मुकदमा उल्टा पीड़ित लड़के के खिलाफ करा दिया मामला मामला सिंतबर 2019 का है। जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि 13 सितंबर वर्ष 2019 को 29 वर्षीय विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी और चार वर्ष पहले करंट लगने से पति की मौत हो गई।

जिसके बाद पीड़िता पलवल में किराए के मकान में रहने लगी उसी दौरान पीड़ित की जान-पहचान एक युवक से हो गई। युवक जान-पहचान के मायने से महिला के घर आने-जाने लगा। उक्त युवक ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। जिससे महिला युवक के साथ रहने लगी। लगभग एक वर्ष पूर्व युवक व महिला के बीच संबंध बन गए। जिससे महिला गर्भवती हो गई और उसने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिस संबंध में महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और नाबालिग युवक को न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ा।

मामले की सुनवाई कोर्ट में चलती रही। कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि युवक की उम्र 14 वर्ष है। जिस संबंध में कोर्ट ने महिला आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करने व किशोर को बरी करने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने 12 जनवरी को महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल महिला आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है पुलिस जल्द ही महिला आरोपी को गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।