आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे पर बोला हमला, चेहरे पर लगे 150 टांके

ख़बरें अभी तक। फरीदाबाद के पलवली गांव में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां पर आवारा कुत्तो ने एक ढाई साल के मासूम पर हमला बोल दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे के चेहरे को बुरी तरह से नोच लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आनन- फानन में मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, यहां पर उसकी उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मासूम घर के बाहर खेल रहा था। तभी पांच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद बच्चे को सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान उसे 250 टांके लगे हैं। इनमें से 150 टांके सिर्फ चेहरे पर लगे हैं। इसके अलावा मुंह, नाक, आंख और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर भी टांके लगाने पड़े हैं।