करनाल पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

खबरें अभी तक। करनाल पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, जाट भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बैठक में पहुँचे कार्यकर्ताओं को अभय चौटाला ने कहा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी से लोगों को जोड़ें और संगठन को मजबूत करें।

अगर आपका संगठन मजबूत होगा तो आप सरकार तानाशा नीति के खिलाफ कमजोर के साथ खड़े रह सकेंगे। अभय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कुछ लोगों ने ताऊ देवी लाल की नीतियों को गिरवी रखकर सत्ता में शामिल हुए है। अभय चौटाला ने कहा मेरे खिलाफ एक विशेष प्रचार किया गया और कहा गया की अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनता और कार्यकर्ताओं को धमकाता है।

मेरे बारे में कहा गया अभय चौटाला ने बच्चों को घर से बाहर निकलवा दिया , अगर मैं धमकाता तो मेरे साथ तीस साल कैसे रहते। मैंने धमकाया नहीं इन्हें मैंने इन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ाया था और आज विधानसभा का दरवाजा देखा है। हरियाणा में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर भी अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, कई बार मुख्यमंत्री के संज्ञान में डालने के बाद भी नशे के कारोबार पर अभी तक किसी तरह लगाम लगी है।