बेगूसराय में विवाहिता के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। बिहार के बेगूसराय से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार युवकों ने एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप किया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र इलाके का है। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। इस बीच चार युवको ने हथियार के बल पर उसे अगवा किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी उसे दो अलग- अलग जगह ले गए और दोनों जगह उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। इसलिए वो अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद पति के लौट आने का इंतजार कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।