सीएए के समर्थन में भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

खबरें अभी तक। नागरिक संशोधन बिल को लेकर हरियाणा भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की कड़ी में शनिवार को भाजपा ने झज्जर शहर में इसी बिल को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर के अम्बेडक़र चौक पर भाजपाईयों ने बकायदा स्टॉल लगाकर राहगिरों को इस बिल के प्रति जागरूक किया और बाद में उनसे बिल के समर्थन में हस्ताक्षर लिए। इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल,हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता चौहान,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता धनखड़ विशेष रूप से मौजूद रही।

बिल के समर्थन में राहगिरों के हस्ताक्षर ले रहे बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि बिल को लेकर आमजन में उत्साह है और हर कोई इस बिल की तारीफ कर रहा है। उन्होंने बिल के समर्थन में लिए गए हस्ताक्षर पीएम नरेन्द्र मोदी को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर भाजपा का हर जिले के हर विस क्षेत्र के हर बूथ पर 50 परिवारों से सम्पर्क करने का लक्ष्य है जिसमें भाजपा सफल भी रही है।

उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं द्वारा भाजपा के इस जागरूकता अभियान को नोटंकी बताने पर कहा कि कांग्रेसियों को खुद ही पता है कि उन्होंने 70 साल में भ्रष्टाचार में गोते लगाकर किस तरह से देश को लूटा है। यह आम जनता जान चुकी है।