उत्तराखंड: प्याज का गिरा भाव, लेकिन लोग अभी भी है नाखुश

ख़बरें अभी तक। देश के कई राज्यों में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी प्याज की कीमते लोगों को रुला रही है। बाढ़ और बारिश की वजह से प्याज की फसल बर्बाद होने से दामों में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में प्याज की फसल बर्बाद होने से देश के और अन्य राज्यों में प्याज के दामों में वृद्धि का असर देखने को मिल रहा था। हालांकि प्याज की दूसरी फसल तैयार होने के बाद प्याज के दामों में कुछ कमी तो आई है।

लेकिन जनता अब भी इन दामों से खुश होती हुई नजर नहीं आ रही। वहीं प्याज की बढ़ती कीमत पर लोगों का कहना है कि जो प्याज हमें पहले 25 से 30 रुपए किलो मिलता था वहीं प्याज अब 100 से ₹120 किलो मिल रहा है। लोगों का कहना है कि प्याज की कीमतों पर थोड़ी सी कमी तो आई है लेकिन अभी भी प्याज 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है, सरकार चाहे तो प्याज को पुराने दामों पर भी ला सकती है। लेकिन सरकार को महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं प्याज की महंगाई की मार आम लोगों के साथ-साथ आढ़तियों को भी झेलनी पड़ रही है। आढ़तियों की माने प्याज के दामों में कमी आई है, जो प्याज 80  से 90 बिकता था, अब वह प्याज अब 50-60 रुपए किलो बिक रहा है, लेकिन प्याज के दामों में कमी आने के बाद भी प्याज की बिक्री में बढ़ोतरी होती हुई नजर नहीं आ रही।