यूपी: महिला की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा शुरू

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा को शुरु किया गया है। यह हेल्पलाइन महिलाओं को समर्पित महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक कॉलिंग और व्हाट्सएप सेवा है। हेल्पलाइन के लिए नंबर ‘81142-77777’ को सब्सक्राइब किया गया है, जो ‘निर्भया योजना’ का विस्तार है।

इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सामान्य हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2877 पर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं। यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने कहा कि अपने खास नेचर और महत्व के कारण हेल्पलाइन को ‘दामिनी’ नाम दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक बसों के अंदर और बस स्टेशनों यह नंबर नजर आएगा। यूपीएसआरटीसी इसकी प्रिटिंग कराएगा। यह सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चालू रहेगी। हर दिन और विशेष रूप से UPSRTC मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में महिला अधिकारियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। हम तीन महीने के बाद दिन में 24 घंटे हेल्पलाइन को चालू रखने की योजना बना रहे हैं। हर हफ्ते हेल्पलाइन के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।