गिनी बिसाऊ के नए राष्ट्रपति उमारो सिस्सोको एम्बालो चुने गए

ख़बरें अभी तक। उमारो सिसोको एंबालो ने गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री व सैन्य जनरल उमारो सिस्सोको एम्बालो में देश के नए राष्ट्रपति चुने गये हैं। गिनी-बिसाऊ के निर्वाचन आयोग अनुसार, उमारो ने 53.55% वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता हैं। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जोस मारियो वाज की जगह ली हैं।

उमारो सिस्सोको एम्बालो 2016 से 2018 के दौरान राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ के कार्यकाल में प्रधानमंत्री थे। उमारो सिस्सोको एम्बालो का जन्म 23 सितम्बर, 1972 को हुआ था। उन्होंने शुरू में सेना में कार्य किया। बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।

वे 18 नवम्बर, 2016 से 16 जनवरी, 2018 के बीच गिनी बिसाऊ के 18वें प्रधानमंत्री रहे। गिनी बिसाऊ पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है, यह देश 1974 में पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ था। गिनी बिसाऊ का कुल क्षेत्रफल 36,125 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी जनसंख्या लगभग 18 लाख है। गिनी बिसाऊ की राजधानी बिसाऊ में स्थित है।