झारखंड में रूक-रूक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, रविवार के बाद मौसम में बदलाव होने की आशंका

ख़बरें अभी तक। सर्दियों के इस मौसम में पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शहरों में कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। तो वहीं झारखंड में रूक-रूककर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। बारिश की वजह से काफी ठंड बढ़ गई है और पूरे प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यहां जमशेदपुर में ठंड की वजह से गुरुवार रात एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी। रविवार के बाद मौसम में बदलाव होगा और आसमान साफ होगा। हालांकि तापमान तेजी से गिरेगा। इसके चलते ठंड और बढ़ेगी।