यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी, ठंड से कई लोगों की गई जानें

ख़बरें अभी तक। पूरे भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ठंड का कहर इतना है कि इस से लोगों की जाने भी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सोमवार को ठंड से 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ठंड ने इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। यहां अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 0.8, मुजफ्फरनगर में 1.0 और आगरा में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं बनारस में तो सर्दी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रहा, ऐसा 118 साल बाद हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। सोमवार को सर्दी की चपेट में आकर बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में 35 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। कानपुर और औरैया में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कन्नौज व इटावा में पारा 02 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। पहली जनवरी को बारिश की संभावना है। कानपुर में अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 9.6 पहुंच गया है।