2019 में अमीर लोग और अमीर हुए, वहीं गरीब लोग और गरीब!,पढ़िए ख़बर

ख़बरें अभी तक। 2019 आखिरी पड़ाव पर है, यह साल आपके लिए जैसा भी बिता हो लेकिन अमीर लोगों के लिए यह साल हर साल के तरह खुशनुमा रहा। ऐसा हम नहीं कह रहे ये साल 2019 के आंकड़े बता रहे है, क्योंकि इस साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपति में 1.2 ट्रिलियन डॉलर यानी 85,713 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं अगर बात करें आम लोगों की तो आम लोगों के लिए यह साल मंहगाई से भरा रहा। लोगों को नौकरियां मिलने की जगह नौकरियां गई है। आम लोग खाने को तरस रहा है, एक लाइन में कहे तो अमीर, अमीर होता जा रहा है और गरीब, गरीब होता जा रहा हैं।

दुनिया की 1 फीसदी आबादी अब पहले से 85,713 करोड़ रुपये ज्यादा अमीर हो गई है। ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्‍स के मुताबिक, अपने देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्त‍ि में ही 2019 में 17 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्त‍ि अब 61 अरब डॉलर हो गई है। यह सिर्फ हिंदुस्‍तान की बात है। दुनिया से सबसे अमीर लोगों की संपत्त‍ि में जो बढ़ोतरी हुई है, उसके आंकड़े और भी हैरान करने वाले हैं।

ब्‍लूमबर्ग इंडेक्‍स को आधार बनाकर ‘डेली मेल’ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसके मुताबिक, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्त‍ि 2019 में बढ़कर 5.9 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। जेफ बेजॉस सबसे अमीर लोगों की सूची में अब भी टॉप पर हैं। जबकि टॉप-5 की लिस्‍ट में बिल गेट्स और मार्क जकरबर्ग भी शामिल हैं। जेफ बेजॉस की संपत्त‍ि में 13.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

हालांकि, पत्‍नी से तलाक के कारण जेफ को काफी घाटा हुआ है। हालांकि, कमाई बढ़ी तो इस घाटे में सिर्फ 9 बिलियन डॉलर का ही अंतर रह गया। इन सब के बावजूद वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। जेफ बेजॉस के पास 116 बिलियन डॉलर यानी 82,85,59,00,00,000 रुपये की संपत्त‍ि है।

दूसरे नंबर पर बिल गेट्स हैं, जिनकी संपत्त‍ि में 2019 में 23.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग का नाम भी शामिल है। 2019 में भले ही सोशल मीडिया पर मोनोपॉली के कारण उनकी बहुत आलोचना हुई हो, लेकिन उनकी संपत्त‍ि में 27.4 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है। जबकि बिल गेट्स की संपत्त‍ि में भी 23.1 डॉलर का इजाफा हुआ है।