साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानि 26 दिसंबर को होगा

ख़बरें अभी तक। Solar Eclipse, 26 December 2019: साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानि 26 दिसंबर को होगा। 26 दिसंबर को होने वाला सूर्यग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियों के साथ होगा। इस दौरान सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा। सूर्य ग्रहण देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

यह ग्रहण एक खास खगोलीय घटना होगी, क्योंकि इस दिन सूर्य ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring Of Fire) की तरह दिखेगा। सूर्य ग्रहण देश के दक्षिणी भाग में दिखेगा। भारतीय मानक समय अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 8 बजे शुरू होगा। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।

यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ-साथ पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। खबरों के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा और सूर्य ग्रहण सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा। पूर्व सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखाई देगा। वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि 3.12 मिनट होगी।