नागरिकता संशोधन कानून: यूपी में हिंसक हुआ प्रदर्शन, 16 लोगों की मौत, 705 गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के अलग- अलग राज्यों में लोग सड़को पर उतरकर  प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच अगर देखा जाए तो उत्‍तर प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए इस हिंसक प्रदर्शन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूपी पुलिस ने इस मामले में अब तक 4,500 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि हिंसा फैलाने के आरोप में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्‍ट करने के 14,101 मामलों में कार्रवाई की है। वहीं लोगों के इस विरोध प्रदर्शन के बीच  वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने हिंसक टकराव में 263 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी दी है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोग सड़को पर उतर रहे है। देश के अलग- अलग राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। लेकिन दिल्ली और उत्तरप्रदेश के हालात अब बेकाबू होते हुए नजर आ रहे है।