हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1000 बसें, परिवहन मंत्री ने की कर्मचारियों के साथ बैठक

हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बेड़े में एक हजार बसें शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग रोडवेज के बेड़े में 31 मार्च 2020 तक 367 बसें शामिल करने का लक्ष्य रखा है। वहीं 100 बसों को तैयार करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। शेष बसें भी जल्दी बेड़े में शामिल की जाएंगी।

परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित हुई हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार किया जाएगा।