फ़िल्म “भंगड़ा पा ले” में सनी और रुख्शार के साथ असली पंजाबी डांसर्स रंग जमाते हुए आएंगे नज़र

खबरें अभी तक। आर.एस.वी.पी की “भंगड़ा पा ले” इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फ़िल्म में पंजाबी तड़का के साथ भांगड़ा के रंग में रंगने के लिए दर्शक बेहद उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे है। एक तरफ़ जहाँ फ़िल्म की मुख्य जोड़ी सनी कौशल और रुख्शार ढिल्लन भांगड़ा का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे, वही फ़िल्म में उनका साथ देने के लिए दुनियाभर से उम्दा पंजाबी डांसर्स का चयन किया गया है।

फ़िल्म में नज़र आने वाले सनी और रुख्शार के डांस क्रू का हिस्सा बनने के लिए दुनियाभर से अनुभवी पंजाबी डांसर्स ने ऑडीशन दिया था जिसमें से चुनिंदा लोग फ़िल्म में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रहे है और उनमें से एक ‘अर्बन सिंह क्रू’ है जो अब “भंगड़ा पा ले” की मुख्य जोड़ी के साथ डांस का रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।

वही, फ़िल्म के ट्रेलर और हाल ही में रिलीज हुए गानों को जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है जिसके बाद अब सभी की नज़रें फ़िल्म की रिलीज पर टिकी है। युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।  आर.एस.वी.पी द्वारा निर्मित, ‘भांगड़ा पा ले’ स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।