गीता जयंती महोत्सव की विशाल भव्य शोभायात्रा काबिले तारीफ : ज्ञान चंद गुप्ता

खबरें अभी तक। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की पंचकूला में जो विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है उसमें भगवान श्री कृष्ण गीता का संदेश देते झांकियों की प्रस्तुति काबिले तारीफ है, जिसके आयोजन से पंचकूला का पूरा वातावरण कृष्णमय हो जाएगा।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश भर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है, और जब से मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार बनी है, तब से गीता के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए कई अहम प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा  कि गीता ग्रंथ सभी ग्रंथों का सार है, इस तरीके के भाव का लोगों में निर्माण करने में हमारी सरकार व गीता प्रेमी सफल रहे हैं, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हरियाणा की धरती कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था इसलिए हरियाणा में खासतौर पर गीता का बहुत महत्व है,

बता दें कि पंचकूला प्रशासन द्वारा पंचकूला में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें स्कूली बच्चों ने और धार्मिक संस्थाओं ने सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन आज विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण की जीवन से जुड़ी कई झांकियों को प्रदर्शित किया गया और झांकियों के जरिए गीता का उपदेश भी बखूबी दिया गया।