ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का शुक्रवार को निधन हो गया है। सुब्बू के निधन पर अनुष्का शर्मा ने काफी दुख जताया। सुब्बू के निधन के बाद अनुष्का ने दुख जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सुब्बू के साथ बिताए समय को याद किया है।
अनुष्का शर्मा ने सुब्बू के साथ उनकी फोटो शेयर हुए लिखा, ‘वह बहुत दयालू, विनम्र, सज्जन और बुद्धिमान इंसान थे। एक मैस्ट्रो, जो कि मैं हमेशा उन्हें कहती थी। सुब्बू हमेशा देश के सबसे प्रिय और सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट्स में एक रहेंगे। वो हर बार अपनी एक्सेप्शनल स्किल्स से मेरे चेहरे को छूकर खूबसूरत बनाते थे’। बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का शुक्रवार को निधन हो गया है। सुब्बू के निधन के बाद अनुष्का काफी दुखी है।