यमुनानगर: राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली

ख़बरें अभी तक। यमुनानगर में आज राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध ग्रेट रेसलर द ग्रेट खली ने शिरकत की। वहीं ग्रेट खली ने आते ही मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुश उप किए। वहीं खली को देखने के लिए हर कोई बेताब था बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक खली के साथ सेल्फी लेते नजर आए। वहीं राहगीरी कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आयोजित पिंक मैराथन भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

खली ने युवाओं को नशे से दूर और खेलो के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही खली ने कहा कि राहगीरी का कार्यक्रम बेहद सराहनीय है ये पूरे हिंदुस्तान में होना चाहिए। वहीं गीता जयंती समारोह की भी जमकर सराहना की और कहा हिंदुस्तान की हमारी संस्कृति की पहचान है अलौकिक ग्रन्थ गीता हमारा फ़र्ज़ बनता है गीता जयंती मनानी चाहिए।

विश्व में अपनी रेसलिंग के दम पर ख्याति पा चुके रेसलर दा ग्रेट खली जब राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे तो राहगीरी में भाग ले रहे हर किसी का जोश दुगना हो गया। जहां बच्चो ने प्रस्तुतियां दी तो महिलाओं ने भी पिंक मैराथन में दौड़ लगाई। वहीं कार्यक्रम के अंत में राहगीरी में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया। राहगीरी कार्यक्रम के बारे मीडिया से बात करते हुए ग्रेट खली ने कहा कि बहुत सिंपल है आप नशा न करो और खेलो में भाग लो।

क्योंकि आज संडे के दिन लोग सोए रहते हैं आज तो संडे आज पूरे दिन सोएंगे। हरियाणा सरकार ने यह प्रोग्राम चला कि पूरे प्रशासन की ड्यूटी लगाई है। आप सुबह उठे पूरी जनता के  साथ उनके साथ सीधे संपर्क में आइए। उन लोग बात करने से कंफर्टेबल होते। उनको लगता है कि यह पुलिस एसपी है डीएसपी है डीसी है यह हम जैसे ही लोग हैं। हमारी यह जो बात है हम सही रास्ते पर चलते हैं तो सुनते हैं। दूसरी बात है स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने खेलो में भाग लेने से बीमारी वैसे ही खत्म जाती है। अगर हिंदुस्तान में मेडल आता तो हरियाणा के आटे है।

हरियाणा सरकार की खेलों के प्रति बहुत ही अच्छी कौन सी है ।खेलों के प्रति पूरे प्रशासन को लगाया है आप जनता को उठाइए। हमारे देश में कितने प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही है शुगर बढ़ गई लोग डिप्रेशन में जाते जा रहे हैं। यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है राहगीरी का जो खट्टर साहब ने चलाया है ।सारे शहर के लोगों को इकट्ठा करके उनको उठा कर कोई ना कोई एक्टिविटी कीजिए। ताकि मानसिक तनाव से डिप्रेशन से बचे रहें और एक्टिविटी करते रहे।

द ग्रेट खली ने कहा कि पहले एक दरार थी प्रशासन और पब्लिक के बीच जो धीरे-धीरे ऐसे कार्यक्रमों से यह कम हो रही है। पब्लिक को लगता है कि यह हमारे लिए ही बने हैं लोग प्रशासन है तो हमारे लिए हमारी सेफ्टी के लिए हमारी भलाई के लिए है। पहले बहुत अंतर था धीरे धीरे कम हो रहा है। यह बहुत ही अच्छा है बहुत सिंपल ही मैं युवाओं को और सब को यह कहना चाहूंगा कि आप नशा न करिए खेल करिए। खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लीजिए जो आपने अपने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पैसा डॉक्टरों को देना है।

पहले ही आपके खेलो में बढ़-चढ़कर भाग ले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।ऐसे रहिए कि आपको बीमारी लगे ही नही। वहीं खली ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल जी ने जो राहगीरी का जो कार्यक्रम चलाया है। यह पूरे हिंदुस्तान में होना चाहिए। वहीं गीता जयंती समारोह के बारे में बोलते हुए ग्रेट खली ने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान है गीता। सरकार बहुत अच्छा कर रही है ऐसे धार्मिक प्रोग्राम होंगे तो सबको ज्ञान मिलेगा। बहुत अच्छा लगता है ये हमारे हिंदुस्तान का अलौकिक ग्रन्थ है, गीता हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है।