रेप का केस वापस न लेने पर आरोपियों ने महिला पर फेंका तेजाब

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बार फिर दुष्कर्म संबंधित वारदात सामने आयी है। यहां जिले में एक 30वर्षीय बलात्कार पीड़ित पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंका गया है। तेजाब से पीड़िता गंभीर रुप से झुलस गई। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर पीड़ित महिला का उपचार जारी है।

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार देर रात चारों आरोपी महिला के घर में जबरन घुस गए और उस पर तेजाब फेंक दिया। क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां एक अदालत में चल रहे बलात्कार के मामले को वापस लेने से इन्कार कर दिया था।

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि चारों फरार हैं। लेकिन उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस पुरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।