दुनिया के 100 चुनिंदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सूची जारी, भारत के इन शहरों का नाम भी शामिल

खबरें अभी तक। जैसा कि घुमना-फिरना सबको ही पसंद होता है, इसी के मद्देनजर हाल ही में ब्रिटिश मार्केटिंग रिसर्च कंपनी यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल ने 2019 के दुनिया के 100 चुनिंदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सूची जारी की है। जिनमें टॉप 5 डेस्टिनेशन में हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक, लंदन, मकाउ और सिंगापुर शामिल हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर टॉप 20 में भारत के दो शहर शामिल हैं। जिसमें दिल्ली 11वें और मुंबई 14वें स्थान पर है। खास बात यह है कि 2018 के मुकाबले 2019 में इन दोनों ही शहरों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

आपको बता दें कि यह रिपोर्ट शहर की सांस्कृतिक विरासत, यादगार अनुभव और आर्थिक पैकेज के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट, लग्जरी सुविधाओं, मेडिकल, स्पोर्ट्स और कल्चरल टूरिज्म पर ध्यान दिया जा रहा है, जो भविष्य में इसे 8 पायदान पर ले जाने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई के बाद तीसरा सबसे बड़ा पर्यटन स्थल आगरा को बताया गया है। हालांकि यह 26वें पायदान पर है और 2018 में यहां दुनियाभर के 80 लाख पर्यटक पहुंचे।

 

रैंक टूरिस्ट डेस्टिनेशन टूरिस्ट की संख्या (2018) टूरिस्ट की संख्या (2018)
1  हॉन्ग-कॉन्ग 29,262,700 26,716,800
2 बैंकॉक 24,177,500 25,847,800
3 लंदन, इंग्लैंड 19,233,000 19,559,900
4 मकाउ 18,931,400 20,637,100
5  सिंगापुर 18,551,200 19,760,800
6 पेरिस 17,560,200 19,087,900
7  दुबई 15,920,700 16,328,300
8 न्यूयॉर्क, अमेरिका 13,600,000 14,010,000
9 कुआलालाम्पुर, मलेशिया 13,434,300 14,072,400
10 इस्तांबुल, तुर्की 13,433,000 14,715,900
11 दिल्ली, भारत 12,645,300 15,196,500
12 एंटल्य, तुर्की 12,438,800 13,332,100
13 शेंजेन, चीन 12,202,100 12,324,100
14 मुंबई, भारत 10,590,100 12,442,400
15 फुकेट, थाइलैंड 10,550,700 10,965,200
16 रोम, इटली 10,065,400 10,317,000
17 टोक्यो, जापान 9,985,100 10,443,100
18 पताया, थाइलैंड 9,606,400 9,951,900
19 ताइपे, ताइवान 9,597,800 9,981,700
20 मक्का, साउदी अरब 9,565,200 9,833,000