अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया

खबरें अभी तक। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि धर्म भूमि कुरुक्षेत्र से पूरे विश्व में गीता का संदेश जा रहा है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने दिल्ली लाल किले से गीता का संदेश पूरे देश को दिया, उसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से गीता का संदेश से समस्त विश्व को प्रसारित किया जा रहा है, और उन्हें इस बात की खुशी है कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में यह कार्य बखूबी अंजाम दे रहे है।

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने दुःख जताया और कहा कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। ला ऑफ द लैंड को अपना काम जरूर करें।