महिलाओं ने चलाया ‘हैशटेग नो मैरिज वुमन’ अभियान, मैरिज हॉल हुए बंद

ख़बरें अभी तक। इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘हैशटेग नो मैरिज वुमन’अभियान चल रहा है। दरअसल यह अभियान द.कोरिया की महिलाएं चला रही है। यहां महिलाएं ने शादी और बच्चों से परहेज करने के लिए यह अभियान चलाया है। महिलाओं का कहना है कि वे सिंगल रहने में ज्यादा ख़ुशी मानती है। वहीं इस अभियान के जरिए महिलाएं 4 चीजों से बचने की सलाह दे रही है। इसमें नो डेटिंग, नो सेक्स, नो मैरिज और नो चिल्ड्रन शामिल हैं।

इसका एक यह कारण भी है इस देश में जन्मदर भी घटती जा रही है। महिलाओं के शादी न करने की वजह से द. कोरिया में कई मैरिज हॉल बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं इसका असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। सरकार इस बात को लेकर इतनी चिंतित है कि युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित कर रही है और पैसा दे रही है। द. कोरिया में हालत कितने बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दशक पहले लगभग 47 फीसदी महिलाएं मानती थी कि शादी जरूरी है।