D2h की वॉइस इनेबल मैजिक स्टिक लॉन्च, तीन महीने सर्विस मिलेगी फ्री

खबरें अभी तक। D2h ने हाल ही में नई मैजिक वॉइस इनेबल स्टिक लॉन्च कर दी है।  अगर बात की जाए इसकी कीमत की तो इस स्टिक की कीमत 1199 रुपए रखी गई है। यह स्टिक वॉइस इनेबल ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल के साथ उपलब्ध होगी। साथ ही काफी कुछ D2h मैजिक स्टिक की तरह है, जो एलेक्सा सपोर्टिव के साथ उपलब्ध है। कंपनी की मानें तो इसमें वाचो, सोनीलिव, जी5, हंगामा प्ले जैसे कई प्री-लोडेड ओटीटी ऐप्स उपलब्ध होंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला डिशस्मार्ट किट से होगा, जो एलेक्सा के साथ आती है।

साथ ही आपको बता दें कि स्टिक के लॉन्चिंग इवेंट पर कंपनी ने बताया है कि इसमें आने वाले दिनों में नए ओटीटी ऐप्स को एड किया जाएगा। वहीं सबसे पहले इसमें एएलटी बालाजी ऐप को जोड़ा जाएगा। वैसे अभी  अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को लेकर कंपनी ने कुछ कहा नही है। बता दें कि इस स्टिक में वॉइस एइनेबल फीचर के साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्टिव भी मिलेगी। ये वहीं डिवाइस D2h V-7000-HD RF सेट टॉप बॉक्स के साथ भी काम करेगा।

वहीं आपको बता दें कि D2h की इस स्टिक को डायरेक्ट टीवी में कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं इसकी मासिक सर्विस के लिए 49 रुपए देने होंगे। बता दें कि यह स्टिक का लॉन्चिंग ऑफर पैकेज है। कंपनी शुरुआती तीन महीने के लिए अपनी सर्विस को पूरी तरह फ्री देगी। ग्राहक इस स्टिक को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे।