जानिए जूते के साइज से कैसे लगाए इंसान के स्वभाव का पता

ख़बरें अभी तक। आजकल दुनिया में लोगों के स्वभाव को जानना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास एक ऐसा तरीका है जिससे आप इंसान के स्वभाव का पता लगा सकते है। वैसे तो कई तरीके है जिससे इंसान के स्वभाव के बारें में पता लगाया जा सकता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप को इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में पता लगाने के लिए किसी से कुछ पूछने की जरुरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते है किसी इंसान के स्वभाव के बारें में कैसे पता करें।

बता दें कि किसी भी इंसान के पैर के आकार को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जूते के साइज़ से भी किसी व्‍यक्‍ति के व्‍यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले बात करते है 5 नंबर या इससे कम साइज वाले जूते पहनने वाले इंसान की पर्सनालिटी के बारें में

5 नंबर : अगर आपके जूते का साइज़ 5 या इससे कम है तो आपका दिल बहुत बड़ा है। आप सभी से प्‍यार करते हैं और अपने आसपास के लोगों को खुश रखते हैं। आप दिखावा करने से बेहतर अच्‍छा समय बिताने में विश्‍वास रखते हैं।

6 नंबर : इस नंबर वाले लोगों का व्‍यवहार दोस्‍ताना होता है और ये दूसरों को खुश रखते हैं। ये जहां भी जाते हैं दोस्‍त बनाते हैं। ये हर किसी के दिल में जगह बनाते हैं। इनका दयालु और प्‍यार करने वाला स्‍वभाव ही इन्‍हें दूसरों के बीच लोकप्रिय बनाता है। वहीं ये बहुत अनुकूलनीय, दयालु और उदार होते हैं।

7 नंबर : 7 नंबर वाले लोग हर काम को करने के लिए उत्‍सुक रहते हैं। ये बहुत ज्ञानी होते हैं और अपने मूल्‍य को जानते हैं। वहीं जिन कामों में इन्‍हें रूचि नहीं होती है ये उसे मना करने में भी नहीं हिचकते हैं।

8 नंबर : इस नंबर वाले लोग दूसरों को बहुत खुश रखते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करने में डर नहीं लगता है। इसके अलावा ये मुश्किलों को चुनौती की तरह लेते हैं। इनके लिए बिना चुनौती के ज़िंदगी बोरिंग हो जाती है।

9 नंबर : जिनके पैर के जूते का नंबर 9 होता है वो आत्‍‍मविश्‍वास से भरे होते हैं। इन्‍हें पता होता है कि इन्‍हें असल में क्‍या चाहिए। इन्‍हें लोगों की आलोचना या बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा ये अपने काम से काम रखते हैं और दूसरों के मसलों में दखल नहीं देते हैं।

10 नंबर : इन लोगों को किसी और के कंट्रोल में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इन्‍हें नहीं पसंद होता कि कोई इन्‍हें बताए कि इन्‍हें कब क्‍या करना है। ये आत्‍मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। वहीं इन्‍हें लोगों से राय लेना अच्‍छा लगता है। हालांकि, ये सुनते अपने दिल की ही हैं।

11 नंबर : इस नंबर वाले लोग चुनौतियों का सामना करने में विश्‍वास करते हैं। ये हर काम को पूरी मेहनत के साथ करते हैं। पार्टी, रात को देर तक घूमना और ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जीना और किसी चीज़ के लिए पछतावा नहीं करना, इनके व्‍यवहार में होता है।

12 नंबर : इस नंबर वाले लोगों को शांति पसंद होती है। ये असहज परिस्थिति से बचना चाहते हैं। ये नए दोस्‍त नहीं बनाते हैं लेकिन जब बनाते हैं तो पूरी ज़िंदगी तक दोस्‍ती निभाते हैं। इन्‍हें प्रकृति से बहुत प्‍यार होता है और ये हर परिस्थिति में प्रकृति को करीब से जानने की कोशिश करते हैं।

13 नंबर: और इससे ज़्यादा : इस नंबर वाले लोग क्‍लासी और तमीज़ वाले होते हैं। इन्‍हें हर चीज़ व्‍यवस्थित चाहिए होती है। जब कोई किसी मुश्किल में होता है और उसे सलाह की ज़रूरत होती है तो वो इन्‍हीं के पास आता है। ये व्‍यक्‍ति ईमानदार होते हैं और उनकी राय हर चीज़ में स्थिर बने रहने की होती है।