दंगल गर्ल बबीता फोगाट आज बनेगी विवेक सुहाग की दुल्हन

खबरें अभी तक। चरखी दादरी जिले में गांव बलाली निवासी अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलर व भाजपा नेत्री बबीता फोगाट आज शाम को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। विवेक सुहाग 21 बारातियों के साथ शाम 6 बजे गांव बलाली पहुंचेंगे। बबीता अपनी शादी में विवेक के साथ सात की बजाए आठवां फेरा भी लेगी। साधारण कार्यक्रम के रूप में होने वाली शादी में सिर्फ निजी रिश्तेदार व परिजन ही शामिल हो रहे हैं। दो दिसंबर को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित अनेक हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

यहां चरखी दादरी जिले के गांव बलाली बबीता के पैतृक गांव मेंशादी की तैयारियां जोरों पर है। पूरे परिवार में उल्लास का माहौल है और गांव बलाली अपनी प्यारी बिटिया की शादी की खुशी से सराबोर है। दंगल गर्ल बबीता फौगाट के विवाह को लेकर दादरी व आसपास के क्षेत्र में खासी दिलचस्पियों का दौर जारी है। इससे पूर्व बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट और दूसरी चचेरी बहन विनेश फौगाट के विवाह को लेकर बीते वर्षों काफी चहल पहल रही थी। उन दोनों विवाहों में देश व प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोगों ने भाग लिया था। गीता फौगाट के विवाह में फिल्म स्टार आमिर खान सहित बॉलीवुड की हस्तियों ने भी भाग लिया था। वहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वैवाहिक खुशियों में शरीक हुए थे।