बुलंदशहर: कारागार में कैदियों के लिए बनाया रेडियो स्टेशन, अब कैदी बनेंगे RJ

ख़बरें अभी तक: कैदियों का तनाव कम करने के लिए यूपी पुलिस ने अनूठी पहल शुरु की है। बुलंदशहर जिला कारागार के कैदियों के लिए जेल में रेडियो स्टेशन  बनाया गया। इस रेडियो स्टेशन को खुद जेल में बंद कैदी ही ऑपरेट कर रहे हैं। कैदी रेडियो जॉकी बनकर अन्य कैदियों के मनपसंद गाने भी सुना रहे हैं। बता दें कि यह रेडियो स्टेशन अब जेल में बंद कैदियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है। आपको बता दें की जिला कारागार में रेडियो स्टेशन बनाने का मक़सद कारागार में निरुद्ध कैदियों को तनाव मुक्त रखना है।

क्योंकि कारागार में निरुद्ध कैदियों के बाहरी दुनिया से संपर्क टूट जाता है और वहीं अपने केस या परिवार की बातों को सोच-सोच कर तनाव में आ जाते है इस तनाव को दूर करने के उद्देश्य से ही इस रेडियो स्टेशन का निर्माण कराया गया है, ताकि अपने मन पसंदीदा गानों को सुनकर कैदी तनाव मुक्त रहे और साथ ही समय-समय पर रेडियो के माध्यम से कैदियों को हमारे देश की इतिहास, धार्मिक ज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानकारी भी दी जाएगी ताकि कैदियों का ज्ञानवर्धक किया जा सके।

इस रेडियो स्टेशन से को कैदी काफी पसंद कर रहे है और खुद को तनाव मुक्त मासूस कर रहे है। जिला कारागार में कैदियों के लिए लाइबेरी ई- क्लास की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें टीवी स्क्रीन के माध्यम से कैदियों का ज्ञानवर्धक किया जा रहा है। वहीं जिला कारागार पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने भी रेडियो स्टेशन का जायजा लिया और रेडियो स्टेशन की प्रशंसा की और साथ ही सलाह दी कि रेडियो स्टेशन से फिल्मी गानों के साथ  साथ ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी भी कैदियों को दी जाए जिनसे कैदियों में देश भक्ति की भावनाओं का प्रसार किया जा सके।