रांची गैंगरेप: छात्र-छात्राओं ने राजभवन तक निकाला विशाल कैंडल मार्च

ख़बरें अभी तक। देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप को लेकर लोगों में आक्रोश है। शनिवार को रांची के अलग-अलग कॉलेज के छात्र-छात्रों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह मौन मार्च राजभवन से होकर गुजरा।

इसके बाद राजभवन के पास एकत्रित हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि रांची में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि रांची में लॉ की छात्रा के साथ 12 आरोपियों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।