सिरमौर : बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव नाहन में हुआ सम्पन्न

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब जिला अध्यक्ष के चुनाव सिलसिलेवार शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में देर शाम नाहन में जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें दोबारा से वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता को जिला सिरमौर भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। जिलाध्यक्ष का यह चुनाव भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी अधिकारी गणेश दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल आठ मतदाताओं ने हिस्सा लिया जिनमें चार मंडल अध्यक्ष तथा चार डेलीगेट शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी जिला चुनाव अधिकारी गणेश दत्त ने कहा की जिलाध्यक्ष चुनाव में सर्वसम्मति से विनय गुप्ता को दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। वहीं दोबारा जिलाध्यक्ष का पद संभालने के बाद विनय गुप्ता ने कहा की उनका लक्ष्य विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले चुनाव में जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा की झोली में डालने का है जिसके लिए सभी आज से ही कार्य शुरू कर दिया है।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले चुनाव में जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा की झोली में डालने का है जिसके लिए सभीके साथ मिलकर कार्य शुरू किया जायेगा।