‘फ्लोइंग करमा अपनी तरह का पहला यूनिक व्हीलचेयर म्यूजिकल बैंड’

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़: हो सकता है कि उनका शरीर मुश्किलों का सामना कर रहा हो, लेकिन उनके जोश को कोई कम नहीं कर सकता, वह बुलंद है। सात युवाओं का यह बैंड व्हीलचेयर पर अपनी तरह का पहला म्यूजिक बैंड बनाने के लिए एक साथ आया है। फ़्लोइंग करमा, नाम से संगीत की दुनिया में शुरुआत कर रहे इस सात-सदस्यीय बैंड में जो लोग शामिल है वो या तो रीढ़ की हड्डी और ब्रेन इंजरी से गुजर रहे है।

यदि चुनौतियां बड़ी हैं, तो जोश भी उतना ही बुलंद है

बैंड के सदस्य एक दिन अपने खुद के एल्बम के साथ आने की इच्छा रखता है। वे सभी युवा हैं और अधिकांश की उम्र 20,22 या 33 साल के आसपास है। बैंड के सभी सदस्य विभिन्न हादसों में दिव्यांगता और अन्य शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद एक अर्थपूर्ण जीवन जीने के लिए दृढ़ संकल्प रखते हैं।

बैंड के सदस्यों ने बैंड का नाम डिफ़ाइन करते हुए बताते है कि ‘‘कभी-कभी करमा हमें मुश्किल हालात में ले आते हैं, यहां तक कि हमें दिव्यांग भी कर सकते हैं, फिर जोश पूरी तरह से जीवंत हो जाता है और करमा एक बार फिर से विनाश से सृजन की धारा प्रवाहित करने लगते हैं।