Xiaomi Mi Super Sale का आज दूसरा दिन, इन फोन्स पर मिल रही भारी छूट

खबरें अभी तक। शियोमी की Xiaomi Mi Super Sale का आज यानि 20 नवंबर को दूसरा दिन है। इस की शुरुआत 19 नवंबर से हुई थी। इस सेल में शियोमी स्मार्टफोन्स पर 12,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mi के ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी की मानें तो सेल में रेडमी Y3, Redmi Note 7 Pro, Redmi 7A, Poco F1 जैसे फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में नए फोन Redmi K20 Pro पर भी आपको डिस्काउंट मिलेगा। सेल 7 दिनों के लिए रखी गई है, जिसका आखिरी दिन 25 नवंबर को है। चलिए आपको बताते है कुछ खास ऑफर्स……

शियोमी Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 का है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.9% है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का फ्लैगशिप प्रॉसेसर Snapdragon 855 एड किया गया है। साथ कंपनी ने इसमें Adreno 640 GPU लगाया है। Redmi K20 Pro में Android 9 Pie बेस्ड MIUI 10 का सपोर्टिव है। Redmi K20 Pro के डिजाइन के बारें में बात करें तो कंपनी ने इसके लिए नैनो होलोग्रैफिक टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए ही इसमें फ्लेम्ड टेक्स्चर भी दिया गया है। स्मार्टफोन का रियर पैनल चारों तरफ से कर्व्ड है और यहां ग्लास यूज किया गया है।