हिमाचल: संकट में प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व, अकेले रह गए अध्यक्ष राठौर

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल की पूरी टीम को भंग कर दिया है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सारी कार्यकारिणी बदल दो हो। नई कार्यकारिणीयों का गठन कब होगा इसके बारे में कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भी जानकारी नहीं है। आलाकमान से भी कुलदीप राठौर को इस बारे में अभी किसी तरह के दिशानिर्देश नहीं मिले है। जिसको लेकर सियासी पारा गरमा गया है। इसी बीच कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो गई है।

शिमला में पत्रकारों से रूबरू कुलदीप राठौर ने कहा कि अब नए सिरे से कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा। जिसमें मेहनती व संगठन को समझने वाले निष्ठावान लोगों को तरजीह दी जाएगी। राम लाल ठाकुर के दिल्ली जाने की खबरों पर कुलदीप राठौर ने कहा कि कोई भी नेता दिल्ली जा सकता हैं इसमें किसी को कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। भाजपा में पत्रबम के सवाल पर रविन्द्र रवि का बचाब करते हुए राठौर ने कहा कि रवि भाजपा के वरिष्ठ नेता है कांग्रेस को उनकी अंदरूनी लड़ाई से कुछ नहीं लेना लेकिन उनके साथ सरकार का इस तरह का बर्ताब उचित नही है।