ख़बरें अभी तक। क्या आप जानते है भारत में पहली रेल कब चली थी? और भारत में भाप के इंजन कब बनना शुरू हुआ था। और यह भाप इंजन किसने बनाया था? अगर आपको इसके बारें में जानकारी चाहिए तो आइए आज हम आपकों बताएंगे रेल कब और किसने सबसे पहले चलाई थी।
16 अप्रैल साल 1853 में भारत में पहली ट्रेन पटरी पर दौड़ी थी
164 साल पहले भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन 16 अप्रैल 1853 में महाराष्ट्र के मुंबई में बोरीबंदर स्टेशन से थाणे तक चली थी। हालांकि इस पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन को 33.7 किलोमीटर की दूरी तय करने में सवा घंटे का वक्त लगा था
जिस वक्त यह ट्रेन पटरी पर दौड़ी उस वक्त दोपहर के तीन बजकर 35 मिनट हुए थे। वहीं आपको यह भी बता दें कि भारत में 1856 में भाप के इंजन बनना शुरू हुए थे। इसके बाद धीरे-धीरे रेल की पटरियां बिछाई गईं। पहले नैरोगेज पर रेल चली, उसके बाद मीटरगेज और ब्रॉडगेज लाइन बिछाई गई। 01 मार्च 1969 को देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन ब्रॉडगेज लाइन पर दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई गई।