Sasmsung W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत

खबरें अभी तक। साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन 5G होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि Sasmsung W20 5G एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। हाल ही में कंपनी ने भारत में पहले फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च किया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर मिली जानकारी की मानें तो W20 5G 4.6 इंच  स्क्रीन कवर के साथ आएगा जैसा Galaxy Fold में मिलता है।

साथ ही इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसके बारे में और भी कई जानकारियां दी गई है। जिनके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 4,135mAh की बैटरी दी गई है।वहीं इस स्मार्टफोन का फुल स्पेसिफिकेशन सामने नही आया है। इसका डिजाइन भी Galaxy Fold जैसा ही दिखाई पड़ रहा है। अनफोल्ड करके आप इसे नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह भी यूज में ला सकते है। ये स्मार्टफोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा।

चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर एक वीडियो टीजर शेयर किया गया है जो W20 5G का ही है। इसमें आप इसका डिजाइन देखा सकते है। साथ ही इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें ये देखने में गैलेक्सी फोल्ड जैसा नजर आ रहा है। इन दिनों कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन पर फोकस कर रही हैं। हुआवे इनमें से एक है जिसने अब तक भारत में Foldable स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है।