दिल्ली में शुरु होने वाले शीतकालीन सत्र में हिमाचल प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना

ख़बरें अभी तक: लोकसभा का शीतकालीन सत्र कल से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। इस स्तर में जहां महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी वहीं हिमाचल प्रदेश के कई समस्याओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने आज नाहन में अपने कार्यकर्ताओं से अनेक विषयों पर चर्चा की व् जल सरंक्षण सहित अनेक क्षेत्र से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि उच्च मार्गों के निर्माण जैसे विषयों को भी वो लोक सभा में लेकर जाएंगे। इससे पूर्व के सत्र में भी कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए हैं और आशा है कि यह सत्र भी अच्छा साबित होगा। सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रदेश में जल सरंक्षण बहुत महत्वपूर्ण है व् सरकार इस और कार्य भी कर रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र में जल सरंक्षण महत्वपूर्ण है इसे वो लोक सभा में भी उठाएंगे साथ ही अन्य समस्याओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।