स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, देखिए तस्वीरें

ख़बरेें अभी तक।  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गया है। अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे।

बीते गुरुवार को दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी की एनिवर्सरी थी, तब ये दोनों सितारे तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए थे।

आज दीपिका और रणवीर की सिंधी शादी वाली सालगिरह है। इसी बीच आज ये दोनों सितारे अमृतसर के गोल्डन टेंपल मत्था टेकने पहुंचे। अमृतसर से दीपिका और रणवीर की बेहद प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में दीपिका मैरून सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मांग भी भरी हुई है। रणवीर भी उनसे मिलते -जुलते रंग के एथनिक वियर में दिखें। दीपिका और रणवीर दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं तस्वीरों में, जो भी उन्हें देख रहा है तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।