अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने कांग्रेस छोड़ने के दिए संकेत

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए है। अवंतिका तंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस बात के संकेत दिए है। सिरसा में मीडिया से बात करते हुए अवंतिका ने कहा कि गांधी परिवार ने उनके और उनके परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। जिसकी वो ऋणी हमेशा रहेंगी, लेकिन ये भी सच है कि अशोक तंवर और वो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

अवंतिका ने कहा कि अशोक तंवर जहां रहेंगे वो पत्नी धर्म निभाते हुए उनके साथ खड़ी रहेंगी। वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो कांग्रेस से जुड़ी है। वो शादी से पहले राजनीति में सक्रिय रह चुकी है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वो अशोक तंवर के बिना कुछ भी नहीं है। वो अशोक तंवर के अच्छे-बुरे हर फैसले में उनके साथ खड़ी रहेंगी। अशोक तंवर जहां रहेंगे वो भी उनके साथ ही रहेंगी।