प्रतिबंधित पशु काटते हुए 10 गोकश गिरफ्तार, बसपा का नगर अध्यक्ष गफूर हसन भी शामिल

ख़बरें अभी तक। हरदोई में प्रतिबंधित पशु काटते 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर गोकशों ने अवैध असलहों से फायरिंग भी की। लेकिन बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के आरोपियों के पास से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस व जिंदा पशु भी बरामद किए गए हैं।

साथ ही गोकशों के पास से चार तमंचे, कारतूस व पशु काटने के औजार, सिलेंडर व तराजू आदि भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक बाग में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु काट रहे हैं। इस पर पुलिस ने बाग में दबिश दी तो गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने किसी तरह उन्हें अपने कब्जे में कर 10 गोकशों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस मामले में बहुजन समाज पार्टी का नगर अध्यक्ष गफूर हसन भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपियों के पास से चार तमंचे, कारतूस व 5 कुंतल प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।