झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हरियाणा के इस दिग्गज नेता का नाम भी शुमार

ख़बरें अभी तक। झारखंड विधानसभा चुनाव बेहद ही करीब है और ऐसे सभी पार्टियों ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सभी पार्टियां झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने – अपने उम्मीदवारों को चुनाव के मैदान में उतार रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने इन विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।इस लिस्ट में हरियाणा के एक दिग्गज नेता का नाम भी शुमार है। झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हरियाणा के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला का नाम भी शामिल है। रणदीप सिंह सुरजेवाला झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से प्रचार प्रसार करेंगे। बता दें कि पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगें।