पैसों की तंगी से है परेशान तो जरुर अपनाएं ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

ख़बरें अभी तक। आप अगर पैसो की तंगी से परेशान है और मेहनत करने के बावजूद भी यदि आपको उचित फल नहीं मिल रहा है और आप अपनी पैसों की कमी को दूर करना चाहते है तो आप कुछ उपाय कर सकते है जिन उपायों को करने से पैसों की तंगी दूर हो जाएगी। बता दें कि सोमवार को भगवान शिव का वार माना जाता है। इस दिन शिव की पूजा विधि-विधान से करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्त की हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है। भगवान शिव की कृपा से रंक भी राजा बन जाता है।

धन की प्राप्ती के लिए आप कुछ तात्रिंक उपाय कर सकते है, जो भी व्यक्ति ये उपाय करता है, उसे किसी और व्यक्ति से इस संबंध में चर्चा नहीं करनी चाहिए। अन्यथा ये उपाय निष्फल हो जाते हैं। धन की प्राप्ती के लिए किसी भी सोमवार को यह उपाय करें। उपाय के अनुसार सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो उसके बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। चांदी की कील छोटी-छोटी भी लगाई जा सकती है। यह एक चमत्कारी तांत्रिक उपाय है और इससे आपके घर के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। पैसों की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

वहीं मालामाल होने के लिए कच्चे दूध का एक अन्य उपाय करें। हर सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें। उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद आपके घर के आसपास किसी भी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। यदि ऐसा हर सोमवार को किया जाए तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। यह बहुत ही सरल और चमत्कारी उपाय है।

वहीं आप कुछ उपाय मंगलवार और शनिवार को भी कर सकते है। इस उपाय को करने के लिए प्रति मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर, किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें। ध्यान रखें पत्ते पूरे होने चाहिए, कहीं से टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए। इन 11 पत्तों पर स्वच्छ जल में कुमकुम, अष्टगंध या चंदन मिलाकर श्रीराम का नाम लिखें। नाम लिखते समय हनुमान चालिसा का पाठ करें।

इसके बाद श्रीराम नाम लिखे हुए इन पत्तों की एक माला बनाएं। इस माला को हनुमानजी के मंदिर जाकर बजरंगबली को अर्पित करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को इस उपाय को करने से धन की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।