19 साल का हुआ उत्तराखंड, गठन के करीब 6 साल बाद मिला था नया नाम

ख़बरें अभी तक। खूबसूरत पहाड़ों और वादियों में बसा उत्तराखंड आज अपने 19 साल पूरे करने जा रहा है। प्रकृति की खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले देवभूमि उत्तराखंड का गठन आज ही के दिन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। कई वर्षों के आन्दोलन के बाद भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में उत्तराखंड को एक अलग पहचान मिली।लेकिन उत्तराखंड को यह नाम गठन के काफी देर बाद मिला। क्योकिं सन 2000 से 2006 तक यह राज्य उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद देहरादून को इसकी राजधानी घोषित किया गया।साल 2000 में अपने गठन से पूर्व उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का एक भाग था। लेकिन उत्तराखंड को इससे अलग कर एक नए राज्य के रुप में नई पहचान मिली।उत्तराखंड में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देवभूमि उत्तराखंड को खूबसूरत वादियों के लिए पहचाना जाता है।