पुलिस और वकील विवाद मामला: दिल्ली पुलिस के सहयोग में उतरी हरियाणा पुलिस

ख़बरें अभी तक। दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच चल रहे विवाद में अब हरियाणा पुलिस भी कूद गई है, सोनीपत में आज हरियाणा पुलिस के जवानों ने दिल्ली पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर सोनीपत में कैंडल मार्च निकाला और वकीलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोनीपत के हरियाणा से आ रही है जहां पर हरियाणा पुलिस के जवानों ने दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात कही है बता दें दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच में तीस हजारी कोर्ट में विवाद के बाद गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रही है, इसी बीच अन्य राज्यो की पुलिस दिल्ली पुलिस के पक्ष में खड़ी हो गई है, और दिल्ली पुलिस के लिए न्याय के लिए सड़कों पर है।

सोनीपत के हरियाणा में पुलिस के सेवा निर्वित कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने कैंडल मार्च निकाला और कहा कि जब तक दिल्ली पुलिस के जवानों को इंसाफ नही मिल जाता, तब तक वो दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ खड़े है, वकीलों ने पहले पुलिस जवानों को पीटा और अब वो जब तक ऐसे ही खड़े है।