हरियाणा पुलिस द्वारा मनाया जा रहा है पुलिस वीक, हर दिन किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम

ख़बरें अभी तक: हरियाणा पुलिस द्वारा मनाया जा रहा हरियाणा पुलिस वीक। जिसमें हर दिन अलग- अलग जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज यमुनानगर पुलिस लाइन में यमुनानगर पुलिस द्वारा महिलाओं के प्रति और बाल अपराध को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता डीएसपी सुरेंद्र कौर ने की। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण यूनिट,सीडब्ल्यूसी के सदस्य,जुडिशल से आये हुए सदस्यों,स्कूली छात्र छात्राओं और महिला टीचर्स ने भाग लिया। सभी विभागों से आये हुए अधिकारियों ने महिला और बाल अपराध के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें पोस्को  एक्ट की जानकारी भी दी। वहीं स्कूली छात्र छात्राओं ने मार्शल आर्ट के ज़रिए बताया कि कैसे महिलाएं ,लड़कियां और छोटे बच्चे अपनी आत्म रक्षा कर सकते है।