आथिया शेट्टी मना रही आज अपना 26 वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज  अपना 26 वां जन्मदिन मना रही है। आथिया शेट्टी बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। चुंकि फिल्मी परिवार से है तो आथिया शेट्टी को बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने की इच्छा थी।

आथिया शेट्टी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत करने से पहले ही एक्टिंग की बारिकीयों को सीखने के लिए न्यू यॉर्क फिल्म एकेडेमी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी। आथिया शेट्टी को एक्टिंग के साथ-साथ डांस का भी खूब शौक है। उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स को और अच्छा करने के लिए फिल्म जगत के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से ट्रेनिंग ली है।

जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि आथिया को बॉलीवुड में पहला ब्रेक भाईजान सलमान खान ने दिया है। आथिया शेट्टी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल अडवाणी की फिल्म हीरो से की थी। यह फिल्म 1983 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म हीरो की रीमेक थी। जानकारी के मुताबिक अथिया को ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मों में आने के लिए मोटिवेट किया है। आथिया के फैंस को बता दें कि वह अक्सर पापा के साथ फिल्म उमराव जान के सेट पर जाती थी। ऐश्वर्या के कमरे में घंटों बैठकर उन्हों गौर से देखती थी।

वहीं अगर बात करें आथिया के वर्कफ्रंट की तो अथिया फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दोनों पति पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेंमाघरों में  रिलीज होने जा रही है।