रायपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोपी

खबरें अभी तक। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक महिला के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला के साथ रेप किया और फिर इसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इससे तंग आकर महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह यहां रायपुर के एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। जानकारी के मुताबिक महिला की मुलाकात सालभर पहले कपड़े की दुकान में काम करने वाले निखिल शर्मा से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन निखिल ने इसी दोस्ती का नाजायज फायदा उठाया और झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने घटना का एक अश्लील वीडियो बना लिया और वह लगातार इस वीडियो के जरिए महिला को परेशान करता था। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था और संबंध आगे बनाए रखने के लिए दबाव डालता था।

ऐसा ना करने पर वह महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता है। इसी से परेशान होकर महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।