जानिए नेपाल में लोग दिवाली के मौके पर क्यों करते है कुतों की पूजा

ख़बरें अभी तक। भारत में दिवाली बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। इस दिन लोग दीयों से घर को सजाते है। और माँ लक्ष्मी की आराधना करते है। और छोटी दिवाली बड़ी दिवाली दोनों मनाई जाती है। इसके बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता के भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में दीवाली कैसे मनाते है। तो आज हम इस ख़बर के माध्यम से बताएंगे कि नेपाल में लोग दिवाली कैसे मनाते है।

नेपाल में इस दिन कुत्तों की पूजा करके दीपावली मनाई जाती है। नेपाल में दिवाली को तिहार कहा जाता है। यह बिल्कुल वैसे ही मनाया जाता है, जैसे हमारे यहां की दिवाली। लोग दीए जलाते हैं। खुशी बांटते हैं। नए कपड़े पहनते हैं। लेकिन इसके अलगे दिन ही एक और दिवाली मनाई जाती है। इसे कहा जाता है कुकुर तिहार। इस दिन नेपाल में कुत्तों की पूजा की जाती है।

यह पर्व 5 दिनों तक चलता है। इसके दौरान लोग अलग-अलग जानवरों की पूजा करते हैं। जैसे कि गाय, कुत्ते, कौआ, बैल आदि की पूजा की जाती है। कुकुर तिहार के दिन कुत्तों को सम्मानित किया जाता है। उन्हें फूलों की माला पहनाई जाती है। तिलक लगाया जाता है। यहां तक कि कुत्तों को दही भी पिलाई जाती है। इसके अलावा अंडे और दूध भी खाने को दिया जाता है उन्हें। लोगों की यह कामना होती है कि कुत्ते उनके साथ हमेशा बने रहें।