फिश पेडीक्योर के कारण इन घातक बिमारियों का शिकार हो सकते है आप

खबरें अभी तक। महिलाएं सुदंर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती। अपनी सुदंरता को बरकरार रहने के लिए वह हर तरीके के नुस्खे अपनाती है। चेहरे की खूबसूरती के साथ- साथ महिलाएं अकसर अपने पैरों और एड़ियों को सॉफ्ट रखने के लिए फिश पेडिक्योर कराती हैं। फिश पेडिक्योर पैरों के लिए अच्छा होता है इससे आपकी ऐड़िया और पैर सॉफ्ट हो जाते है।

लेकिन यह फिश पेडिक्योर किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है इस बात से ज्यादातर महिलाएं अनजान होती है। फिश पेडिक्योर से पैरों में चमक तो आ जाती है लेकिन इस पेडक्योर के कारण आप एड्स, एचआईवी जैसे घातक बिमारियों का शिकार भी हो सकते है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि फिश पेडिक्योर के कारण एड्स, एचआईवी, सोरायसिस, एक्जीमा एवं अन्य त्वचा रोग फैल जाते है।

उनका कहना है कि फिश पेडिक्योर के दौरान मछलियां खुद कई तरह के जीवाणुओं एवं बीमारियों को फैलाती है। इस तरह संकम्रण फैलता है। कई बार फिश स्पा में पानी नहीं बदला जाता है। फिश पेडिक्योर और स्पा करानेवाले ग्राहकों फिश टैंक की सफाई पर ध्यान देना चाहिए, इस बात का ख्याल रखें कि टैंक का पानी बदला हुआ है या नहीं? क्योकिं इसी से लोगों में संकम्रण फैलता है और लोग कई घातक बिमारियों के शिकार हो जाते है।