बीजेपी प्रत्याशी रामचंद्र कंबोज ने कहा, भाजपा सिरसा जिले की पांचों सीटें जीतेगी

ख़बरें अभी तक। Haryana Assembly Election 2019: विधानसभा चुनाव को लेकर रानियां के भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र कंबोज ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में उनका किसी भी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिरसा जिले की पांचों सीटें जीतेगी। साथ ही उन्होंने 19 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी की मल्लेकां में होने वाली रैली के लिए लोगो को न्योता भी दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा में लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओ में जोश और बड़ा है। जिसकी बदौलत रानियां में बड़े अंतर से भाजपा की जीत होगी। उन्होंने इनेलो, कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही पार्टिया कई गुटों में बंट चुकी है।