महेंद्रगढ़ में सोनिया गांधी की होने वाली रैली रद्द, अब राहुल गांधी करेंगे रैली

ख़बरें अभी तक। महेंद्रगढ़ में सोनिया गांधी की होने वाली रैली रद्द हो गई है। कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में अब चुनावी रैली नहीं करेंगी। सोनिया गांधी यहां पार्टी के प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए प्रचार करने आने वाली थीं। लेकिन उनका हरियाणा दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया है। अब सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

पूर्व सीपीएस राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। वहीं राव दान सिंह के प्रचार के लिए पार्टी का कोई स्टार प्रचारक अभी तक नहीं पहुंचा हैं। नामांकन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। वहीं खेल स्टेडियम में सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर दो बजे रैलीस्थल पर पहुंचेंगे। इस रैली में गुलाम नबी आजाद, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, रणबीर महेंद्रा के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। वहीं मंच का संचालन पूर्व सीपीएस राव दान सिंह करेंगे।